संदेश

Adipurush Teaser: आदिपुरुष के टीजर से खुश नहीं फैंस, VFX को लेकर किया ट्रोल, बताया कार्टून.

चित्र
 आदिपुरुष का टीजर आने के बाद फैंस का सारा उत्साह ठंडा पड़ गया है. इसकी वजह फिल्म में इस्तेमाल हुआ खराब VFX है. यूजर्स ने इस टीजर के VFX का मजाक उड़ाते हुए इसे टेम्पल रन गेम बता दिया है. मजाक उड़ाते हुए उन्होंने कहा कि कार्टून नेटवर्क और पोगो जैसे कार्टून चैनल इस फिल्म के सैटेलाइट राइट्स खरीदेंगे. प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' का टीजर रिलीज हो गया है. इस टीजर का इंतजार फैंस को लंबे समय से था. लेकिन टीजर आने के बाद फैंस का सारा उत्साह ठंडा पड़ गया है. इसकी वजह फिल्म में इस्तेमाल हुआ खराब VFX है. आदिपुरुष के टीजर में आप राम भगवान बने प्रभास को मां सीता को लेकर लंका जाते देख सकते हैं. उनके साथ वानर सेना भी है. हालांकि यह सभी सीन्स किसी एनीमेशन फिल्म के लग रहे हैं, ना कि लाइव एक्शन फिल्म के. ट्रोल हुआ आदिपुरुष का टीजर  बस फिर क्या था यूजर्स ने VFX को देखते ही टीजर को ट्रोल करना शुरू कर दिया. यूजर्स ने कहा कि डायरेक्टर ओम राउत को यह गलती जल्द ही ठीक कर लेनी चाहिए. कई यूजर्स ने इस टीजर के VFX का मजाक उड़ाते हुए इसे टेम्पल रन गेम बता दिया है. कुछ ने मजाक उड़ाते हुए यह भी कहा कि कार्टून नेटवर्क...

Chanakya niti: दुश्मन से कम नहीं होते ऐसे दोस्त! कभी भूलकर भी ना करें कभी विश्वास

चित्र
 Chanakya niti shasta: आचार्य चाणक्य ने अपने "चाणक्य नीति शास्त्र" सूत्र में बताया है कि कौन से दोस्तों को विश्वास नहीं करना चाहिए? कौन से दोस्त दुश्मन के समान हैं? अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं तो आर्टिकल पढ़ें. Chanakya niti: दोस्त हर इंसान की लाइफ में काफी जरूरी होते हैं क्योंकि हर सच्चा दोस्त सुख-दुख में उनके साथ होता है. कई लोगों के सीमित दोस्त होते हैं तो कुछ लोगों की फ्रेंड लिस्ट काफी बढ़ी होती है. जो लोग अनजाने में किसी को भी अपना दोस्त बना लेते हैं कई बार उनको बाद में पछताना भी पड़ता है. 2500 ई. पू. आचार्य चाणक्य ने अर्थशास्त्र, लघु चाणक्य, वृद्ध चाणक्य, चाणक्य-नीति शास्त्र में इस बारे में बताया है कि इंसान को कैसे दोस्तों से दूर रहना चाहिए और कैसे दोस्त शत्रु से कम नहीं होते.  अश्विनी पाराशर की बुक 'चाणक्य नीति' के मुताबिक, चाणक्य-नीति शास्त्र के द्वितीय अध्याय में आचार्य चाणक्य ने बताया है कि दोस्त बनाते समय कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए ताकि आगे चलकर आपका कोई अहित ना हो. तो आइए जानते हैं आचार्य चाणक्य कैसे दोस्तों से दूर रहने का बताते हैं. परोक्षे ...

5 अनसुलझे रहस्‍य जिन्‍हें आज भी वैज्ञानिक नहीं सुलझा पाए

चित्र
आज हम चांद पर पहुंच चुके हैं. मंगल और शुक्र की तैयारी है. कृत्रिम हृदय बनाने की ओर अग्रसर हैं. कहीं रेस्‍टोरेंट में रोबोट खाना परोस रहे हैं तो कहीं इलाज में हेल्‍प कर रहे हैं. कल तक जिस चीज की हम कल्‍पना भी नहीं कर सकते थे तो उन चीजों का आज रोमर्रा की जिंदगी में इस्‍तेमाल कर रहे हैं. इतना सब कुछ होने के बावजूद विज्ञान अभी तक कई सवालों का जवाब नहीं दे पाया है. आइए जानें वो 5 अनसुलझे रहस्‍य जिनको विज्ञान भी अब नहीं सुलझा पाया.. किस चीज से बना है ब्रह्मांड ? खगोल वैज्ञानिक (Astronomer)अभी तक ब्रह्मांड के 95% भाग के बारे मे कुछ नहीं जानते. अभी तक हम इस नतीजे पर ही पहुंच सके हैं कि ब्रह्मांड का 95% भाग रहस्यमय श्याम ऊर्जा और श्याम पदार्थ से बना है. श्याम पदार्थ को 1933 मे खोजा गया था जो कि आकाशगंगा और आकाशगंगा समूहों को एक अदृश्य गोंद के रूप मे बांधे रखे है. श्याम ऊर्जा 1998 मे खोजी गई. ब्रह्मांड के विस्तार गति मे त्वरण के लिये यही श्‍याम ऊर्जा उत्तरदायी है, लेकिन वैज्ञानिकों के सामने इन दोनों की वास्तविक पहचान अभी तक एक रहस्य है! क्या और भी ब्रह्मांड (Glaxy)हैं? हमारा ब्रह्मांड (Glaxy)एक अ...

Russia-Ukraine war: 10 प्वाइंट्स में समझें रूस और यूक्रेन के बीच क्यों शुरू हो गया युद्ध?

चित्र
 Russia Ukraine war: गुरुवार सुबह जब दुनिया की महाशक्ति रूस ने अपने पड़ोसी देश यूक्रेन पर मिसाइलें बरसानी शुरू कर दी तो लोग युद्ध की आशंका से सहम उठे. कुछ ही देर में ये स्पष्ट हो गया कि ये युद्ध ही था. आखिर राष्ट्रपति पुतिन ने USSR का हिस्सा रहे यूक्रेन पर हमला क्यों किया? 10 बिंदुओं में समझिए. *यूक्रेन पर हमला पुतिन के ब्लूप्रिंट का हिस्सा है *USSR के गौरव को हासिल करना चाहते हैं पुतिन *Things एशिया में NATO की गतिविधियों के खिलाफ हैं पुतिन रूस ने यूक्रेन पर हमला क्यों किया? रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के एक कदम से दुनिया टेंशन में क्यों आ गई? यूक्रेन से रूस क्या चाहता है? क्यों दो पड़ोसी मुल्क एक दूसरे के दुश्मन हो गए? आखिर यूक्रेन ने क्या किया कि रूस अमेरिका और NATO के सदस्य देशों की नाराजगी मोल लेकर यूक्रेन पर अपनी मिसाइलें दागने लगा?  ऐसे कई सवाल हैं जिनका जवाब दुनिया जानना चाह रही है. हम आपको बताते हैं कि पूर्वी यूरोप के इस इलाके में क्यों रूस ने युद्ध का ऐलान कर दिया है? 1- सहोदर हैं रूस और यूक्रेन जैसे स्वतंत्र भारत और पाकिस्तान एक ही दिन अस्तित्व में आए, उसी दिन...