Russia-Ukraine war: 10 प्वाइंट्स में समझें रूस और यूक्रेन के बीच क्यों शुरू हो गया युद्ध?
Russia Ukraine war: गुरुवार सुबह जब दुनिया की महाशक्ति रूस ने अपने पड़ोसी देश यूक्रेन पर मिसाइलें बरसानी शुरू कर दी तो लोग युद्ध की आशंका से सहम उठे. कुछ ही देर में ये स्पष्ट हो गया कि ये युद्ध ही था. आखिर राष्ट्रपति पुतिन ने USSR का हिस्सा रहे यूक्रेन पर हमला क्यों किया? 10 बिंदुओं में समझिए. *यूक्रेन पर हमला पुतिन के ब्लूप्रिंट का हिस्सा है *USSR के गौरव को हासिल करना चाहते हैं पुतिन *Things एशिया में NATO की गतिविधियों के खिलाफ हैं पुतिन रूस ने यूक्रेन पर हमला क्यों किया? रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के एक कदम से दुनिया टेंशन में क्यों आ गई? यूक्रेन से रूस क्या चाहता है? क्यों दो पड़ोसी मुल्क एक दूसरे के दुश्मन हो गए? आखिर यूक्रेन ने क्या किया कि रूस अमेरिका और NATO के सदस्य देशों की नाराजगी मोल लेकर यूक्रेन पर अपनी मिसाइलें दागने लगा? ऐसे कई सवाल हैं जिनका जवाब दुनिया जानना चाह रही है. हम आपको बताते हैं कि पूर्वी यूरोप के इस इलाके में क्यों रूस ने युद्ध का ऐलान कर दिया है? 1- सहोदर हैं रूस और यूक्रेन जैसे स्वतंत्र भारत और पाकिस्तान एक ही दिन अस्तित्व में आए, उसी दिन...