Adipurush Teaser: आदिपुरुष के टीजर से खुश नहीं फैंस, VFX को लेकर किया ट्रोल, बताया कार्टून.

 आदिपुरुष का टीजर आने के बाद फैंस का सारा उत्साह ठंडा पड़ गया है. इसकी वजह फिल्म में इस्तेमाल हुआ खराब VFX है. यूजर्स ने इस टीजर के VFX का मजाक उड़ाते हुए इसे टेम्पल रन गेम बता दिया है. मजाक उड़ाते हुए उन्होंने कहा कि कार्टून नेटवर्क और पोगो जैसे कार्टून चैनल इस फिल्म के सैटेलाइट राइट्स खरीदेंगे.


प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' का टीजर रिलीज हो गया है. इस टीजर का इंतजार फैंस को लंबे समय से था. लेकिन टीजर आने के बाद फैंस का सारा उत्साह ठंडा पड़ गया है. इसकी वजह फिल्म में इस्तेमाल हुआ खराब VFX है. आदिपुरुष के टीजर में आप राम भगवान बने प्रभास को मां सीता को लेकर लंका जाते देख सकते हैं. उनके साथ वानर सेना भी है. हालांकि यह सभी सीन्स किसी एनीमेशन फिल्म के लग रहे हैं, ना कि लाइव एक्शन फिल्म के.




ट्रोल हुआ आदिपुरुष का टीजर 

बस फिर क्या था यूजर्स ने VFX को देखते ही टीजर को ट्रोल करना शुरू कर दिया. यूजर्स ने कहा कि डायरेक्टर ओम राउत को यह गलती जल्द ही ठीक कर लेनी चाहिए. कई यूजर्स ने इस टीजर के VFX का मजाक उड़ाते हुए इसे टेम्पल रन गेम बता दिया है. कुछ ने मजाक उड़ाते हुए यह भी कहा कि कार्टून नेटवर्क और पोगो जैसे कार्टून चैनल इस फिल्म के सैटेलाइट राइट्स खरीदेंगे और लोगों को यह इन चैनल्स पर देखने मिलेगी. ट्विटर पर 'आदिपुरुष' को लेकर #disappointed, #cartoon और #adipurushteaser जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं
.


वानर सेना में बंदरों की अलग-अलग प्रजाति दिखाए जाने से भी कई यूजर्स को दिक्कत है. एक यूजर ने लिखा कि डायरेक्टर को ओरिजिनल कहानी की तरह वानर सेना के सैनिकों को आधा इंसान और आधा बंदर बनाना चाहिए था. सैफ अली खान के रूप और प्रभास के ट्रांसफॉर्मेशन को भी यूजर्स ने नहीं छोड़ा है. पढ़ें ट्वीट्स और जानें यूजर्स क्या कह रहे हैं.



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत के सबसे खूबसूरत पर्यटक स्थल – Most Beautiful Tourist Places In India in Hindi

Chanakya niti: दुश्मन से कम नहीं होते ऐसे दोस्त! कभी भूलकर भी ना करें कभी विश्वास